HomeTrending NewsRCB की पहली IPL जीत का जश्न मातम में बदला, विक्ट्री परेड...

RCB की पहली IPL जीत का जश्न मातम में बदला, विक्ट्री परेड में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत

और पढ़ें

RCB Victory Parade Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न एक दिल दहला देने वाले हादसे में तब्दील हो गया।

बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई।

इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद जश्न का माहौल शोक में बदल गया और पूरे आयोजन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बेकाबू भीड़

बुधवार सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर इकट्ठा होने लगे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर होते-होते वहां करीब 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

जैसे ही स्टेडियम के गेट खोलने की घोषणा हुई, भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, जिससे कई लोग गिर गए और कुचले गए।

हादसे में 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

इस भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भीड़ में एक बच्चा भी बेहोश हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में भीड़ नियंत्रण में गंभीर चूक की आशंका जताई गई है।

पूरे मामले में आयोजकों से भी जवाब मांगा गया है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन कहा है कि जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी।

आयोजकों पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद आयोजन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

स्थानीय प्रशासन और आयोजकों पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

चश्मदीदों का कहना है कि आयोजन के लिहाज से सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे। पु

लिस प्रशासन ने स्वीकार किया है कि अनुमान से कहीं अधिक भीड़ जमा हो गई थी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने कहा कि हमने 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी।

लेकिन भीड़ की संख्या अप्रत्याशित रूप से ज्यादा थी।

स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द दी जाएगी।”

18 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली जीत

RCB ने मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया।

यह टीम की 18 साल की आईपीएल यात्रा की पहली ट्रॉफी है।

जैसे ही टीम ने जीत दर्ज की, पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल बन गया।

फैंस सड़कों पर उतर आए।

बुधवार को टीम के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया।

स्टेडियम के भीतर कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी बालकनी से फैंस को दिखाई।

उनके साथ विराट कोहली, क्रुणाल पंड्या और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने भी ट्रॉफी को हवा में लहराकर दर्शकों का अभिवादन किया।

स्टेडियम के अंदर सेलिब्रेशन का माहौल था, लेकिन जैसे ही बाहर के हादसे की सूचना टीम को मिली, तो कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया।

RCB की टीम को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित 

हादसे से पहले RCB की टीम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने विधान सौध (विधानसभा) पहुंची थी।

वहां मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद टीम विक्ट्री परेड के लिए स्टेडियम पहुंची।

RCB की पहली ट्रॉफी ने शहर को गर्व और उत्साह से भर दिया था, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।

सोशल मीडिया पर भी फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं और बेहतर प्रबंधन की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

- Advertisement -spot_img