PM Modi Bhopal: 31 मई, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल दौरे पर हैंं।
सुबह 11 बजे के करीब वो भोपाल पहुंचे और फिर खुली जीप में सवार होकर जंबूरी मैदान पहुंचे।
इस दौरान पीएम ने हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन किया। सीएम डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां मौजूद महिला बुनकर और ड्रोन दीदी से बात भी की।
पीएम यहां अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया।
नारी शक्ति का अपमान बना आतंकियों का काल
पीएम मोदी ने यहां पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करते हुए कहा कि-
आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई।
हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये… pic.twitter.com/BkV7ZFbJcT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
पीएम मोदी बोले- ये कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को प्रणाम किया।
उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है।
आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है।
ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।
इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का… https://t.co/ghAoQGNDGB pic.twitter.com/mdUwPANsIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
#WATCH मध्य प्रदेश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/EEAXuKIj80
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH मध्य प्रदेश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/CPBgosV595
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
देवी अहिल्या के नाम पर डाक टिकट
पीएम ने इस कार्यक्रम में देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट भी जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी में शामिल हुए।
#WATCH मध्य प्रदेश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी में शामिल हुए।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/GtAUvMc9bK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी आज जिस तरह शासन व्यवस्था चला रहे हैं ऐसा लगता है कि देवी अहिल्याबाई के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा है”
#WATCH भोपाल: जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी आज जिस तरह शासन व्यवस्था चला रहे हैं ऐसा लगता है कि देवी अहिल्याबाई के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा… pic.twitter.com/hYkRqZhPff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला महिला सम्मेलन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम का पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है।
भाजपा ने इस सम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं की भागीदारी का दावा किया है।
कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में है, जिसमें 1550 महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।
#WATCH मध्य प्रदेश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/3lc4rhMTIk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो और दो नए एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर मेट्रो रेल के पहले चरण का वर्चुअल उद्घाटन किया।
इसके साथ ही सतना और दतिया हवाई अड्डों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन एक महिला पायलट द्वारा पहली उड़ान भरकर किया गया, जिसमें छह आदिवासी महिलाओं को मुफ्त हवाई यात्रा कराई गई।
महिला कलाकार को राष्ट्रीय सम्मान
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक महिला कलाकार को देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान आदिवासी, पारंपरिक और लोक कलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।