Mysterious sound in MP: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के मिंगड़ी गांव में एक रहस्यमयी आवाज ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है।
यहां गांव में अचानक एक तेज और रहस्यमयी आवाज सुनाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
यह आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक सुनाई दी और देखते ही देखते आवाज को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।
आवाज सुनने के लिए अब दूर-दराज के ग्रामीण भी मिंगड़ी पहुंचे।
रात 3 बजे सुनाई दी आवाज
गुरुवार रात करीब 3 बजे से अचानक झाड़ियों से घिरे एक वीरान इलाके से तेज आवाज आने लगी, जिसे सुनकर ग्रामीण डर गए।
यह आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों के लोग भी मिंगड़ी पहुंचे।
कुछ लोगों ने इसे भूत-प्रेत की करामात बताया, तो कुछ ने विशाल अजगर या दैवीय शक्ति का संकेत माना।

ग्रामीणों के अलग-अलग अनुमान
इस रहस्यमयी घटना को लेकर ग्रामीणों में डर के साथ-साथ उत्सुकता भी बढ़ रही है।
गांव में अब चर्चा का मुख्य विषय यही आवाज बन गया है।
-
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों के नीचे से चक्की जैसी आवाज आ रही थी, जिससे लगा कि जमीन के नीचे कोई मशीन चल रही है।
-
कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने झाड़ियों में एक बड़ा अजगर देखा, जिसकी वजह से यह आवाज आ रही होगी।
-
गांव के बुजुर्ग इसे देवी-देवताओं का प्रकोप मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कोई दैवीय संकेत हो सकता है।
MP News: डिंडौरी में रहस्यमयी आवाज से इलाके में दहशत का माहौल, भूगर्भीय हलचल या कुछ और? https://t.co/57BOj8R8d2 pic.twitter.com/WtMgr7BS8v
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 28, 2025
वैज्ञानिकों ने बताई असली वजह
इस मामले में भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. जे.आर. झारिया ने बताया कि मिंगड़ी गांव की मिट्टी काली है, जिसमें बारिश के दौरान गैसों की हलचल होती है।
इससे अजीबोगरीब आवाजें पैदा हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य भूगर्भीय घटना है, जिसे लोग अक्सर रहस्य समझ लेते हैं।

प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ग्रामीण चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले की जांच करके सच्चाई सामने लाए, ताकि लोगों के मन से डर दूर हो सके।