Sampatiya Uike Corruption Case: मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने अपनी ही मंत्री संपतिया उईके के खिलाफ 1000 करोड़ रुपए के कमीशन घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं।
यह जांच प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत और केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरू हुई है।
पूर्व विधायक किशोर समरीते ने 12 अप्रैल 2025 को यह शिकायत की थी, जिसमें मंत्री और कई इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
क्या हैं आरोप?
-
जल जीवन मिशन के तहत 30,000 करोड़ रुपए के फंड में से 1000 करोड़ रुपए का कमीशन लेने का आरोप।
-
बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट और मंडला के इंजीनियरों द्वारा बिना काम कराए पैसे निकालने का मामला।
-
2200 टेंडरों में धांधली और 7000 फर्जी काम पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप।
-
पूर्व चीफ इंजीनियर बीके सोनगरिया पर 2000 करोड़ रुपए का कमीशन लेने का आरोप।
किसकी हो रही है जांच?
PHE विभाग के चीफ इंजीनियर संजय अंधवान ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं और जल निगम प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। जांच के दायरे में शामिल हैं:
- मंत्री संपतिया उईके की संपत्तियों की जांच।
- मंडला जिले के कार्यपालन अभियंता पर कमीशन वसूली का आरोप।
- बैतूल के एक इंजीनियर द्वारा 150 करोड़ रुपए गबन करने का मामला
कौन हैं संपतिया उईके
- जन्म: 4 सितंबर 1967 मंडला
- शिक्षा: एमए (हिंदी)
- पेशाः कृषि, सामाजिक कार्य राजनीति।
राजनीतिक करियर
- राज्यसभा सदस्य (2017 से 2022 तक)।
- तीन बार मंडला जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।
- 2023 में मंडला सीट से विधायक बनीं। कांग्रेस के डॉ. अशोक मर्सकोले को हराया।
- दिसंबर 2023 में मोहन यादव कैबिनेट में PHE मंत्री बनीं।
“देश का सबसे बड़ा घोटाला,” CBI जांच की मांग
शिकायतकर्ता किशोर समरीते ने दावा किया है कि यह देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार मामला है और CBI जांच की मांग की है।
उनके अनुसार, मंत्री संपतिया उईके ने राजगढ़ और मंडला के अधिकारियों के जरिए कमीशन वसूला।