Jagdish Devda Army Controversy: मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विवादित बयान थमने का नाम नहीं रहे हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के बयान का मामला अभी खत्म भी हुआ और दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया।
दरअसल, जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे… पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक… उनके चरणों में नतमस्तक है।
डिप्टी सीएम के इस बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है।
एमपी कांग्रेस ने जगदीश देवड़ा के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे सेना का अपमान माना है।
आइए जानते हैं पूरा मामला…
क्या कहा डिप्टी सीएम ने?
जगदीश देवड़ा ने जबलपुर के घंटाघर स्थित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा –
“ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे… और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक… उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है।
उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।”
‘देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’
• ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है।
जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है।
ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक… pic.twitter.com/uQmrj40qnj
— Congress (@INCIndia) May 16, 2025
उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई की सराहना की जानी चाहिए।
बीजेपी बोली- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया
इस मामले मे बीजेपी का कहना है कि जगदीश देवड़ा के बयान को गलत तरीके घुमा-फिराकर पेश किया गया है।
उनका इरादा सेना का अपमान करने का नहीं था।
कांग्रेस ने बताया सेना का अपमान
प्रियंका गांधी ने लिखा-
कांग्रेस ने देवड़ा के बयान को सेना के अपमान के रूप में देखा है।

पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा – “इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं – यह सेना के शौर्य और पराक्रम का घोर अपमान है।”

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा –
आप क्या कह रहे हैं देवड़ा जी। मोदी जी और देश की जनता हमारी वीर सेना के प्रति समर्पित और नतमस्तक है।
आप लोग देश की और सुरक्षा एजेंसीज का मनोबल क्यों गिरा रहे हैं।
दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं।
दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की… pic.twitter.com/OU6DBxaKfi
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 16, 2025
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा –
“भाजपा के मंत्री बार-बार सेना का अपमान कर रहे हैं। क्या यह हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का मजाक नहीं है?”
ये है भारतीय सेना के प्रति भाजपा का सम्मान!
भाजपा के एक और बड़बोले मंत्री डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना का अपमान करते हुए बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि “देश की शूरवीर सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है”
क्या ये हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान नहीं… pic.twitter.com/8o2qmUwHGU
— Umang Singhar (@UmangSinghar) May 16, 2025
आप बोली- भाजपा के दिल में भारतीय सेना के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

क्या सेना किसी के चरणों में नतमस्तक होती है?
सेना का प्रोटोकॉल और अनुशासन स्पष्ट है – वह संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान होती है।
प्रधानमंत्री को सैन्य सम्मान दिया जाता है, लेकिन “नतमस्तक होना” शब्द का प्रयोग भावनात्मक और राजनीतिक लग सकता है।
सेना का प्रधानमंत्री को सम्मान देने का तरीका:
- सलामी (Salute) – सैनिक और अधिकारी प्रधानमंत्री को सलामी देते हैं।
- गार्ड ऑफ ऑनर – विशेष अवसरों पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
- सैन्य परेड और सम्मान – राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सेना प्रोटोकॉल का पालन करती है।

8 बार विधायक रहे हैं देवड़ा
- 66 साल के जगदीश देवड़ा नीमच जिले के रामपुरा के रहने वाले हैं।
- उनका जन्म 01 जुलाई,1957 को नीमच जिले के रामपुरा में हुआ था। उनके पिता का नाम गेंदालाल देवड़ा हैं।
- जगदीश देवड़ा की पत्नी का नाम रेणु देवड़ा हैं, जिनसे दो पुत्र हैं।
- देवड़ा ने एम.ए. और एल-एल.बी की डिग्री हासिल की है।
- देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- देवड़ा लगातार आठवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
- वे परिवहन, गृह, श्रम, जेल जैसे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं।
- इसके अलावा देवड़ा वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल चुके हैं।
- वे मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं।
- देवड़ा का अब तक करियर बेदाग रहा है।

विजय शाह ने किया था सेना का अपमान
इससे पहले, मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादास्पद बयान दिया था, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
उन्होंने कहा था – “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करा दी।”

इस बयान के बाद उन्हें पार्टी द्वारा फटकार लगाई गई और मामला कोर्ट तक पहुंचा।
राजभवन के बाहर कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर किया विरोध
इससे पहले शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की।
इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए।
#मंत्री_विजय_शाह_को_बर्खास्त_करो
हमारी सेना, हमारा अभिमान
अब नहीं सहेंगे उनका अपमान।📍राजभवन, भोपाल (मप्र) pic.twitter.com/jGNReN4ANx
— Umang Singhar (@UmangSinghar) May 16, 2025
करीब एक घंटे तक धरने के बाद कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा दिया और गिरफ्तार कर वैन में बैठा लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार का यही चेहरा है।
कांग्रेस की मांग को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मामला कोर्ट में है। हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
कोर्ट का अपमान करना कांग्रेस की आदत रही है।