HomeTrending Newsमुंबई में बारिश का रेड अलर्ट: पानी में डूबा सारा शहर! पुलिस...

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट: पानी में डूबा सारा शहर! पुलिस ने दी ‘घर पर रहने’ की सलाह

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Mumbai High Tide: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर की स्थिति गंभीर हो गई है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से आवश्यकता न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है।

समुद्र तटीय क्षेत्रों में जाने से भी बचने को कहा गया है।

शहर में 4.64 मीटर तक का हाई टाइड रिकॉर्ड किया गया, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

भिवंडी, ठाणे और मुंबई के अंधेरी जैसे इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिलों में गुरुवार को भीषण बारिश के दौरान बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई।

इसी बीच, ओडिशा पुलिस ने गंधमर्दन पहाड़ियों पर फंसे 17 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में 55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मछुआरों को 28 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बारिश से तबाही

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क धंसने से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

राज्य में इस साल मानसून के दौरान अब तक 147 लोगों की जान जा चुकी है और 1387 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

मध्य प्रदेश के 19 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 19 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ग्वालियर में तेज बारिश के कारण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सरकारी बंगले में पानी भर गया

जबलपुर में बरगी डैम के दो और गेट खोले गए हैं, जिससे अब कुल 7 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है।

सरकार ने AI तकनीक से बाढ़ पूर्वानुमान की शुरुआत की

जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग द्वारा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का उपयोग करके देशभर के 350 बाढ़ पूर्वानुमान केंद्रों पर 24 घंटे पहले ही अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि यह स्मार्ट वाटर रिसोर्सेज मॉडलिंग ऑर्गनाइजेशन (SWRMO-CoE) की एक नई पहल है।

#MumbaiRain #WestBengal #Flood #WeatherAlert #HimachalPradesh #MadhyaPradeshRain 

- Advertisement -spot_img