Homeन्यूजभारी बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में मचा हाहाकार: मध्य प्रदेश...

भारी बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में मचा हाहाकार: मध्य प्रदेश सहित ये राज्य सबसे अधिक प्रभावित

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Flood in Madhya Pradesh पूरा देश इस वक्त भारी बारिश से जूझ रहा है। कही बाढ़ जैसे हालात हैं तो कही भूस्खलन हो रहा है।

मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं बारिश ने कैसे मचाई इन राज्यों में तबाही… 

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात, नदियां उफान पर

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

टीकमगढ़, डिंडौरी और गुना जिलों में जलभराव की वजह से सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई हैं।

टीकमगढ़ में महज 8 घंटे में 6 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे घरों और सड़कों पर पानी भर गया।

डिंडौरी में 24 घंटे में 7 इंच बारिश हुई, जिससे सड़कों पर 2 फीट से अधिक पानी जमा हो गया।

Heavy rain, flood in Madhya Pradesh, flood in MP, landslide, Kedarnath route closed, Chardham Yatra closed, Heavy rain Madhya Pradesh, Kedarnath route closed

जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद

जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे को सिवनी नदी का पानी पुल तक पहुंचने के कारण बंद कर दिया गया है।

नर्मदा नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते एक मंदिर भी डूब गया है।

मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में अगले 24 घंटों में 8 इंच से अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद, अलकनंदा नदी उफान पर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है, जिससे नदी किनारे बने कई घर डूब गए हैं।

केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद मार्ग बंद हो गया है।

इसके अलावा, बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास भी भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है।

Heavy rain, flood in Madhya Pradesh, flood in MP, landslide, Kedarnath route closed, Chardham Yatra closed, Heavy rain Madhya Pradesh, Kedarnath route closed

राजस्थान के जालोर में 136mm बारिश

राजस्थान के जालोर में गुरुवार को 136 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है।

भीलवाड़ा में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए एक भाजपा नेता पर हमला कर दिया।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 37 मौतें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 400 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां कई सड़कें बंद हैं और आवश्यक सेवाएं ठप पड़ी हैं।

Heavy rain, flood in Madhya Pradesh, flood in MP, landslide, Kedarnath route closed, Chardham Yatra closed, Heavy rain Madhya Pradesh, Kedarnath route closed

ओडिशा में बाढ़ से 35 गांव प्रभावित

ओडिशा के बालासोर जिले में सुबर्णरेखा नदी में बाढ़ आने से 35 गांव पानी में डूब गए हैं।

इन गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूरी तरह सक्रिय है और महाराष्ट्र, राजस्थान सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी में आज यहां है बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी और बालाघाट में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यहां अगले 24 घंटे यानी, शनिवार सुबह तक 8 इंच या इससे अधिक बारिश हो सकती है।

ऐसे में यहां बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

वहीं, जबलपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सिंगरौली, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img