BSF Jawan Amarnath Yatra: हाल ही में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।
देश की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर जा रहे BSF जवानों को अमानवीय स्थितियों में सफर करने को कहा गया।
दरअसल, 6 जून 2025 को त्रिपुरा के उदयपुर से जम्मू जाने वाले 1200 BSF जवानों को एक ऐसी ट्रेन मिली, जिसकी हालत देखकर वे हैरान रह गए।
टूटी सीटें, गंदे टॉयलेट, कॉकरोचों से भरे डिब्बे और बंद दरवाजों वाली इस ट्रेन में सफर करने से जवानों ने साफ मना कर दिया।
इस घटना के 5 दिन बाद रेलवे ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
क्या हुआ था?
BSF की टुकड़ी को अमरनाथ यात्रा (3 जुलाई से शुरू) की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा से जम्मू भेजा जाना था।
रेलवे ने AC-2 टियर के 2 कोच, AC-3 टियर के 2 कोच, 16 स्लीपर कोच और 4 जनरल कोच की व्यवस्था करनी थी।
लेकिन जो ट्रेन मिली, उसमें खिड़कियां टूटी थीं, टॉयलेट गंदे थे, सीटों पर गद्दे नहीं थे और कॉकरोच दिख रहे थे।
खुद को कट्टर देशभक्त बताने वाले, सेना के नाम पर जबरदस्त राजनीति करने वाले साहेब ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा हेतु BSF के जवानों को त्रिपुरा से कश्मीर (लगभग 70 घण्टे की यात्रा) भेजने के लिए जो ट्रेन भेजी है उसका जवाब नहीं
आप भी देखिए, ट्रेन का हाल 👇 pic.twitter.com/2IzkvoNYw2— Dr. Akhilesh Tripathi (@Akhi0246) June 11, 2025
वायरल वीडियो में दिखा कि ट्रेन के डिब्बे महीनों से इस्तेमाल नहीं हुए थे।
जवानों ने किया सफर से इनकार?
BSF के कंपनी कमांडर ने ट्रेन का निरीक्षण किया और पाया कि यह यात्रा के लायक नहीं है।
टॉयलेट सीटें टूटी हुई थीं, बिजली नहीं थी, और कई डिब्बों में बल्ब तक नहीं थे।
सीटों पर लोहे की रॉड्स दिख रही थीं, जिससे बैठना मुश्किल था।
जवानों के हथियार, सामान और बिस्तर रखने की जगह भी नहीं थी।
जिन्होंने बढ़ाया देश का मान
भाजपा कर रही उनका अपमानअमरनाथ यात्रा में ड्यूटी के लिए जा रहे बीएसएफ के 1200 से जवानों को ऐसी खस्ताहाल ट्रेन दी गई। इस ट्रेन में खिड़की, दरवाजे, बिजली उपकरण व टॉयलेट, सबकी जर्जर हालत है।
भाजपा सरकार शहीदों को सम्मान नहीं देती pic.twitter.com/N5VjykHLuv
— Mehul Priyadarshi (@2024ForCongress) June 11, 2025
रेलवे की प्रतिक्रिया
10 जून को BSF की शिकायत के बाद एक नई ट्रेन की व्यवस्था की गई।
NFR जोन के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
रेलवे ने कहा कि यह लापरवाही थी और ऐसी गलतियां दोबारा नहीं होंगी।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
विपक्ष ने रेलवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने सवाल किया: “क्या PM मोदी ऐसी ट्रेन में सफर करेंगे?”

अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां
इस साल यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी।
सुरक्षा के लिए 58,000 जवान तैनात किए जाएंगे।
ड्रोन, जैमर और K9 डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल किया जाएगा।
पोनी वालों का वेरिफिकेशन होगा ताकि अपराधी सेवा न दे सकें।

बहरहाल रेलवे ने इस मामले में कार्रवाई तो की, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी स्थितियां बनीं ही क्यों?