Bihar Voter List Released: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है।
1 अगस्त को प्रकाशित इस सूची में मतदाता अपना नाम ऑनलाइन या बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से जांच सकते हैं।
अगर किसी का नाम छूट गया है या कोई गलती है, तो 1 सितंबर तक आपत्ति या दावा दर्ज कराया जा सकता है।
मतदाता सूची कैसे देखें?
चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध कराए हैं:
ऑनलाइन तरीका:
- आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाएं।
- अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- Roll Type में “SIR Draft 2025” का चयन करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपने बूथ नंबर (Part No.) का चयन करें और PDF डाउनलाइड करें।
- डाउनलोड की गई सूची में अपना नाम खोजें।
ऑफलाइन तरीका:
- अगर कोई मतदाता ऑनलाइन नाम नहीं देख पा रहा है, तो वह अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकता है।
- 2 अगस्त से सभी बूथ केंद्रों पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्डकॉपी उपलब्ध होगी।

नाम सुधार कैसे करें?
- अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या गलत जानकारी दर्ज है, तो वह 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक आपत्ति या दावा दर्ज करा सकता है।
- अगर किसी का नाम सूची में नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर नया नाम जोड़ा जा सकता है।
- गलत जानकारी होने पर फॉर्म-8 से सुधार करें।
- अगर कोई अपात्र व्यक्ति का नाम है, तो फॉर्म-7 से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
- विशेष कैंपों के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकेगा, जो प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और नगर निकायों में लगाए जाएंगे।
65 लाख मतदाताओं का नाम कटा
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कुल 7.89 करोड़ मतदाता हैं, लेकिन 7.24 करोड़ ने ही अपना पुनरीक्षण फॉर्म जमा किया है।
लगभग 65 लाख मतदाताओं का नाम अभी सूची से हटाया गया है, लेकिन वे 1 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना नाम दोबारा जोड़ सकते हैं।

राजनीतिक दलों को भी सौंपी गई सूची
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी 38 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों (DEO) ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी है।
आयोग की चेतावनी
चुनाव आयोग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि:
- किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटाया जाए।
- आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों को पहचान प्रमाण के रूप में जरूर शामिल किया जाए।
विशेष कैंप लगेंगे
2 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रखंड कार्यालयों, अंचल कार्यालयों और नगर निकायों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता अपना नाम जोड़ने या सुधारने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस तरह, बिहार के मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं और आवश्यक सुधार करवा सकते हैं।

बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची का यह संशोधन महत्वपूर्ण है।
सभी नागरिकों को अपना नाम जांचने और आवश्यक सुधार करने का यह अंतिम मौका है।
अगर कोई पात्र मतदाता सूची में नहीं है, तो वह 1 सितंबर तक अपना दावा दर्ज करा सकता है।