BJP MP Ramchandra Jangra: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर नेताओं के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं रहे हैं।
अब हरियाणा के BJP राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक विवादित बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि “जिन महिलाओं ने अपना सुहाग खोया, उनमें वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग मारे गए।”
जांगड़ा ने यह बयान भिवानी में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह में दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
गुजरात बॉर्डर पर BSF ने किया पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर, कच्छ से गिरफ्तार हुआ जासूस
Spy Arrested In Gujarat: गुजरात के बनासकांठा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (BSF) ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
वहीं, गुजरात एटीएस (ATS) ने कच्छ से एक जासूस को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भारतीय सुरक्षा बलों की गोपनीय जानकारियां भेज रहा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
8 दिन पहले ही केरल पहुंचा मानसून, टूटा 16 साल का रिकॉर्ड
Monsoon in Kerala: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को केरल में मानसून की एंट्री हुई।
खास बात यह कि इस साल मानसून अपने तय समय से 8 दिन पहले ही पहुंचा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है।
इससे पहले साल 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान: इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान
शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान। ऋषभ पंत बने उप-कप्तान।
BCCI ने शनिवार को मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया।
साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई।
20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम में साई सुदर्शन और करुण नायर को जगह मिली है।
वहीं शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है।
मध्य प्रदेश में कोरोना की दस्तकः इंदौर में मिले दो नए मरीज
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस (corona virus) ने दस्तक दे दी है।
इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। केरल से ट्रैवल कर इंदौर पहुंचने की बात सामने आ रही है।
एक मरीज इंदौर से बाहर से आये थे, तो वही एक पेशेंट इंदौर में ही रहते हैं।
एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात (23 मई 2025) को उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
इंदौर में कांग्रेस ने लगाए विजय शाह के पोस्टर
कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल बयान देने के बाद से प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह को सार्वजनिक मंचों से दूर रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इंदौर में चौराहों पर पोस्टर लगा दिए हैं।
इन पोस्टरों में लिखा गया है– “गुमशुदा की तलाश, ढूंढ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।”
कांग्रेस नेताओं विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने कहा कि मंत्री विजय शाह कई दिनों से नज़र नहीं आए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मिले
राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे हैं। वे यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं।
उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।
राहुल ने कहा कि सब जल्दी ठीक हो जाएगा। आपको इस हालात से बाहर आने के लिए खूब पढ़ाई करनी होगी और दोस्त बनाने होंगे।
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह राहुल का दूसरा दौरा है।
इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने CM उमर अब्दुल्ला, LG मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी।
राहुल गांधी को झारखंड की कोर्ट से झटका, अदालत ने जारी किया गैरजमानती वारंट
झारखंड के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैरजमानती वारंट (non-bailable warrant) जारी किया है।
इसके साथ ही, अदालत ने राहुल गांधी को 26 जून को पेश होने का निर्देश दिया है।
उनके वकील द्वारा पेशी से छूट के लिए दायर की गई अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिससे उन्हें अदालत में उपस्थित होना अनिवार्य हो गया है।
IND vs ENG: आज होगा टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान का ऐलान
अगले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आज बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है।
दोपहर 1:30 बजे टीम इंडिया का ऐलान होगा। अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
इसके साथ ही आज टीम इंडिया का रोहित शर्मा के बाद नया टेस्ट कप्तान भी मिलने वाला है, जिसपर फैंस की नजरें बनी हुई है।
Weather News: 24 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, देश के कई राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने आज देश भर में कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देश भर के कई राज्यों आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया है।
मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
इसके अलावा, IMD ने गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में 25 मई यानी कल से मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है।