HomebreakingnewsTOP NEWS TODAY: एअर इंडिया की दो और फ्लाइट रद्द, दिल्ली से...

TOP NEWS TODAY: एअर इंडिया की दो और फ्लाइट रद्द, दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी फ्लाइट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Air India Flights Cancelled : दिल्ली से पेरिस और पेरिस से दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स रद्द 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया की दो और उड़ानें रद्द हो गईं।

ये फ्लाइटें दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी, लेकिन अचानक से उड़ानें रद्द कर दी गईं।

ये बोइंग ड्रीमलाइनर के विमान हैं।

आज फ्लाइट AI 143 और कल यानी बुधवार को AI 142 उड़ान भरने वाली थी।

इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर EOW का छापा

EOW ने इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में छापेमार कार्रवाई की है की।

इंदौर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की।

इस छापेमारी का मुख्य कारण वित्तीय अनियमितताएं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था।

सुबह से ही EOW की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, और नगर निगम परिसर के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

PM Modi: जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी

जी-7 सम्मेलन-2025 (G7 Summit 2025) में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी कनाडा पहुंच गए हैं।

कनाडा के कनाकास्किस में जी-7 सम्मेलन-2025 हो रहा है।

भारत और कनाडा के बीच तनाव के बाद यह उनकी पहली कनाडा यात्रा है।

2023 में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह पुरी की हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई थी।

एअर इंडिया के विमान में खराबी, यात्रियों को उतारा: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा था

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा।

फ्लाइट नंबर AI180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी।

बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान 17 जून को रात 12:45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था।

विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

मोहन कैबिनेट की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting)आयोजित होने जा रही है।

इस बैठक में राज्य सरकार के कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिल सकती है।

इस बैठक में राज्य सरकार के कई प्रस्तावों पर बात की जाएगी, जिनमें प्रमोशन नीति और राज्य की बिजली कंपनियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बजट स्वीकृति प्रमुख हैं।

भारत ने अपने नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा:दूतावास से तुरंत संपर्क करने की सलाह; नेतन्याहू बोले- खामेनेई की हत्या से जंग खत्म होगी

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प G7 समिट छोड़कर अमेरिका रवाना

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका रवाना हो गए हैं।

व्हाइट हाउस ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है।

इस बीच ट्रम्प ने कहा कि मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा हूं। बात उससे कहीं बड़ी है।

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध बांग्लादेशी

Bangladeshi Arrested Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने धर दबोचा है।

इसमें महिला, पुरुष और नाबालिग शामिल हैं।

इन सभी पर बांग्लादेश से अवैध रूप से घुसपैठ कर भारत में रहने का संदेह है।

MP वेदर: भोपाल-इंदौर में 2 दिन में होगी मानसून की एंट्री, यहां पहुंचेगा सबसे लेट

मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है।

सोमवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा।

अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है।

वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा।

मौसम विभाग की माने तो एक सप्ताह में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

इससे पहले प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

कहीं-कहीं भारी या अति भारी बारिश भी हो सकती है।

- Advertisement -spot_img