HomebreakingnewsTOP NEWS TODAY: इजराइल हमले में ईरान के 224 लोगों की मौत,...

TOP NEWS TODAY: इजराइल हमले में ईरान के 224 लोगों की मौत, जनगणना को लेकर नोटिफिकेशन जारी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Caste Census Notification: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

यह 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी और स्वतंत्र भारत की 17वीं जनगणना के रूप में दर्ज की जाएगी

। इसके साथ ही, सरकार ने जातीय जनगणना कराने का भी ऐलान किया है, जो 1931 के बाद पहली बार होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

इजराइल-ईरान में चौथे दिन लड़ाई जारी: अब तक 224 की मौत; ईरान का बैलिस्टिक मिसाइलों से पलटवार

इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इससे एक दिन पहले इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 224 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1,277 से ज्यादा घायल हुए हैं।

वहीं, अमेरिका में स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप ने ईरान में 406 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

ईरान ने भी इजराइल पर पलटवार किया है। ईरान ने सोमवार सुबह सेंट्रल इजराइल में 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 घायल हुए। अब तक इजराइल में ईरानी हमलों में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 500 घायल हुए हैं।

अहमदाबाद विमान हादसा- पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान हो गई है।

सोमवार को दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। गृह मंत्री अमित शाह, रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

1.27 करोड़ बहनों के लिए खुशखबरी, आज मिलेंगे लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की जून माह की किस्त आज 16 जून को ट्रांसफर होगी।

आज मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील के बेलखेड़ा गांव में होने वाले लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन के दौरान जाएंगे।

यहीं से मुख्यमंत्री मोहन यादव एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाभार्थी बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ें-

बीजेपी विधायक-सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग में आएंगे राजनाथ सिंह: आज आखिरी दिन

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज, सोमवार को अंतिम दिन है।

इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

14 जून से पचमढ़ी के होटल ग्लेन व्यू में इस वर्ग की शुरुआत हुई थी।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

नर्मदा नदी में डूबे 2 युवकों का शव 12 घंटे बाद मिलाः नहाने गए 4 दोस्तों में से दो डूब गए थे

नहाने के दौरान विवेकानंद घाट के गहरे पानी में डूबे दो युवकों का शव बरामद हो गया है।

रविवार को सुबह 5.30 बजे SDERF की टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू कर नर्मदा नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश की।

तकरीबन 12 घंटे बाद सुबह 6.30 बजे इटारसी निवासी दिलखुश ठाकुर का शव रेस्क्यू अभियान के दौरान नर्मदा नदी से बरामद कर लिया गया।

वहीं दूसरे युवक यश मेहरा का शव घटनास्थल विवेकानंद घाट से डेढ़ किलोमीटर दूर नाव घाट पर मिला।

बीसीएलएल बस चालक हड़ताल पर: 12 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्री परेशान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के बस चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल के कारण शहर के कुछ रूटों पर लो-फ्लोर बसें नहीं चल रही हैं।

इस हड़ताल से यात्रियों को परेशानी हो रही है क्योंकि कुछ मार्गों पर बसें नहीं चल रही हैं।

वेतन और ग्रेजुएटी फंड PF नहीं मिलने पर बस चालक और परिचालक हड़ताल कर रहे हैं।

हड़ताल के कारण 12 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

MP में जहरीली ताड़ी पीने से 1 मौत, 9 लोग बीमारः 2 गंभीर गुजरात रेफर

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के एक गांव में जहरीली ताड़ी पीने से एक की मौत और 9 लोग बीमार हो गए।

इनमें दो गंभीर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ताड़ी पीकर ग्रामीणों के बीमार पड़ने और मौत की सूचना पर एसपी, कलेक्टर और विधायक भी अस्पताल पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों और विधायक ने बीमार ग्रामीणों से बातचीत की और हर संभव उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए।

MP में 17 जून के बाद नहीं बढ़ेगी तबादलों की तारीख, कई विभागों की लिस्ट अभी भी पेंडिंग

मध्यप्रदेश में तबादलों की समय-सीमा 17 जून तक तय की गई है, लेकिन अब तक स्कूल शिक्षा, वन, जीएडी, माइनिंग, हार्टिकल्चर सहित कई विभागों ने अपनी तबादला सूची जारी नहीं की है।

पिछली कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने तारीख बढ़ा कर 17 जून की थी।

सरकार ने साफ किया है कि 17 जून के बाद अब तबादलों की समय-सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी

इंडियन आर्मी रैली भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आज, 16 जून 2025 को जारी किए जा रहे हैं.

जो उम्मीदवार भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे.

अग्निवीर एडमिट कार्ड (Agniveer Admit Card) डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय होगा, जिसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.

MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट,  MP में 24-48 घंटे में मानसून की एंट्री 

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 11 जिलों में भारी, जबकि बाकी 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में मानसून 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है।

इससे पहले प्री मानसून एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

- Advertisement -spot_img