Homeलाइफस्टाइलNon veg in Monsoon: अगर आपको भी बारिश के मौसम में नॉनवेज...

Non veg in Monsoon: अगर आपको भी बारिश के मौसम में नॉनवेज खाना है पसंद तो पढ़ें ये खबर

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Monsoon And Nonveg: मानसून के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दौरान संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

खासकर अगर आप नॉनवेज खाते हैं।

वैसे तो नॉनवेज प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन बरसात के दिनों में इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है वरना कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

आइए जानते हैं मानसून में नॉनवेज खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

साथ ही जानेंगे मानसून में नॉनवेज खाने के नुकसान और फायदे…

मानसून में नॉनवेज खाते समय सावधानियां

  • ताजा मीट ही खरीदें – बासी या सड़ा हुआ नॉनवेज न खाएं।

  • अच्छी तरह पकाएं – कच्चा या अधपका मांस न खाएं।

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें – मीट को अच्छी तरह धोकर पकाएं।

  • बाहर के नॉनवेज से बचें – स्ट्रीट फूड या रेस्तरां में मिलने वाले नॉनवेज में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है।

Monsoon, Monsoon and non veg, meat in Monsoon, non veg benefits, non veg risks, non veg in monsoon, non veg Side effects, Monsoon food tips, Monsoon health tips, यूSide effects of meat,
Monsoon non-veg risks

मानसून में नॉनवेज खाने के नुकसान

1. पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव

रांची के रिम्स अस्पताल के डॉ. विकास के अनुसार, मानसून में हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है।

नॉनवेज, खासकर रेड मीट, पचने में भारी होता है, जिससे एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है।

2. संक्रमण का खतरा

बारिश के मौसम में नॉनवेज जल्दी खराब होता है।

अगर मांस ताजा न हो या ठीक से स्टोर न किया गया हो, तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

3. कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग का जोखिम

अधिक नॉनवेज खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा होता है।

4. मछली और चिकन में संक्रमण का डर

  • मछली अक्सर बरसात के दिनों में प्रदूषित पानी में पकड़ी जाती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा होता है।

  • चिकन और अंडे में बर्ड फ्लू का जोखिम भी बढ़ जाता है।

Monsoon, Monsoon and non veg, meat in Monsoon, non veg benefits, non veg risks, non veg in monsoon, non veg Side effects, Monsoon food tips, Monsoon health tips, यूSide effects of meat,
Monsoon non-veg risks

मानसून में नॉनवेज खाने के फायदे

अगर सावधानी से तैयार किया जाए, तो नॉनवेज के कुछ फायदे भी हैं:

  1. हाई प्रोटीन स्रोत – मांसपेशियों के विकास में मददगार।
  2. कैल्शियम और आयरन – हड्डियों और खून के लिए फायदेमंद।
  3. जरूरी पोषक तत्व – विटामिन B12, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है।
Monsoon, Monsoon and non veg, meat in Monsoon, non veg benefits, non veg risks, non veg in monsoon, non veg Side effects, Monsoon food tips, Monsoon health tips, यूSide effects of meat,
Monsoon non-veg risks

क्या मानसून में नॉनवेज खाना चाहिए?

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून में नॉनवेज खाने से बचना चाहिए, खासकर अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या आपको हृदय रोग है।

अगर खाना ही चाहते हैं, तो ताजा और अच्छी तरह पका हुआ नॉनवेज ही खाएं।

- Advertisement -spot_img