Homeन्यूजपत्रकार कल्पेश याग्निक सुसाइड केस: फर्जी कागजों से ली जमानत, मुंबई से...

पत्रकार कल्पेश याग्निक सुसाइड केस: फर्जी कागजों से ली जमानत, मुंबई से फिर अरेस्ट हुई सोनाली अरोरा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Kalpesh Yagnik Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की आत्महत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

साल 2018 में कल्पेश ने अपने कार्यालय की ऊपरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि उनके साथ काम करने वाली सोनाली अरोरा उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने सोनाली को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, 2019 में सोनाली को कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत हासिल की थी।

इसके बाद इंदौर पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

Journalist Kalpesh Yagnik, Journalist Kalpesh Yagnik Suicide, Kalpesh Yagnik Suicide Case, Sonali Arora Arrested, Accused Sonali Arora, Indore News, Fake Guarantor, Journalist Suicide Case,
Kalpesh Yagnik Suicide Case

फर्जी जमानत का कैसे पता चला?

सोनाली अरोरा की जमानत पहले उसकी भाभी डिंपल संजय अरोड़ा ने कराई थी, लेकिन बाद में डिंपल ने कोर्ट में अर्जी देकर जमानत वापस ले ली।

इसके बाद सोनाली ने एक वकील की बहन मधु श्रीवास्तव से जमानत लगवाई, लेकिन जब मधु ने भी जमानत वापस ले ली, तो केदार डाबी नामक एक व्यक्ति ने सोनाली की जमानत करवा दी।

केदार डाबी पर पहले से ही फर्जी जमानत देने के आरोप लगे हैं।

हाई कोर्ट ने उसे स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वह भविष्य में किसी की जमानत नहीं करवाएगा, लेकिन उसने सोनाली के लिए फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत दिलवाई।

जब यह मामला सामने आया, तो पुलिस ने केदार डाबी और सोनाली अरोरा को गिरफ्तार कर लिया।

Journalist Kalpesh Yagnik, Journalist Kalpesh Yagnik Suicide, Kalpesh Yagnik Suicide Case, Sonali Arora Arrested, Accused Sonali Arora, Indore News, Fake Guarantor, Journalist Suicide Case,
Accused Sonali Arora

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

इंदौर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से इस मामले में कार्रवाई की है।

केदार डाबी और सोनाली अरोरा के अलावा मधु श्रीवास्तव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सोनाली ने जानबूझकर फर्जी जमानत ली थी, जिससे वह कानूनी कार्रवाई से बच सके।

अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Journalist Kalpesh Yagnik, Journalist Kalpesh Yagnik Suicide, Kalpesh Yagnik Suicide Case, Sonali Arora Arrested, Accused Sonali Arora, Indore News, Fake Guarantor, Journalist Suicide Case,
Kalpesh Yagnik Suicide Case

क्या है कल्पेश याग्निक आत्महत्या केस 

कल्पेश याग्निक मध्य प्रदेश के एक प्रतिष्ठित पत्रकार थे।

साल 2018 में कल्पेश याग्निक जिस अखबार में काम करते थे, उसी दफ्तर में आत्महत्या कर ली थी। उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में था।

मृतक कल्पेश याग्निक के साथ काम कर चुकी मुंबई निवासी महिला सलोनी अरोड़ा पर ब्लैकमेल करने सहित अन्य आरोप लगे थे, जिसे पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

करीब 1 साल बाद साल 2019 में सलोनी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

- Advertisement -spot_img