Homeन्यूजधर्मेंद्र प्रधान के दौरे के बाद होगा मध्य प्रदेश BJP के नए...

धर्मेंद्र प्रधान के दौरे के बाद होगा मध्य प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष का ऐलान, देखें दावेदारों की लिस्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP BJP New President 2025: मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन अगले सप्ताह तक हो सकता है।

इसको लेकर पिछले छह महीने से चल रही अनिश्चितता अब खत्म होने वाली है।

केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश BJP चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान 1-2 जुलाई को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन पर चर्चा करेंगे।

दरअसल, वर्तमान अध्यक्ष वी.डी. शर्मा का कार्यकाल 2024 में ही समाप्त हो चुका है, लेकिन नए नेता की घोषणा में देरी हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सहमति न बन पाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष चुनाव भी टल गया था।

अब 1 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आने के बाद अंतिम फैसला होगा।

Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh New BJP President, Dharmendra Pradhan, July 1, Bhopal News, Hemant Khandelwal, Narottam Mishra, V.D. Sharma,
dharmend rapradhan

आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें नामांकन, निर्वाचन और घोषणा की तारीखें शामिल होंगी।

चुनाव में देरी के कारण

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में इस पद को लेकर सहमति न बन पाने के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई थी।

इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बनी परिस्थितियों ने भी इस प्रक्रिया को प्रभावित किया था।

हालांकि अब स्थिति सामान्य होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

इसमें नामांकन, जांच-पड़ताल और नाम वापसी सहित सभी प्रक्रियाओं का विवरण शामिल होगा।

धर्मेंद्र प्रधान इस पूरी प्रक्रिया के पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे।

बीजेपी ने पहले ही प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है।

नए अध्यक्ष के चयन में सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों की राय ली जाएगी।

अगर सर्वसम्मति से निर्णय नहीं हो पाता है तो चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

कौन हैं प्रमुख दावेदार?

1. हेमंत खंडेलवाल (बैतूल विधायक)

  • सबसे मजबूत दावेदार, CM मोहन यादव और RSS का समर्थन।

  • OBC समुदाय से ताल्लुक, जो MP में बड़ा वोट बैंक है।

BJP New State President, BJP State President, Hemant Khandelwal, Gajendra Singh Patel, VD Sharma,
Hemant Khandelwal

2. नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृह मंत्री)

  • ब्राह्मण नेता, अगर पार्टी इस समुदाय पर दांव लगाती है।

  • अनुभवी नेता, लेकिन उम्र को लेकर चर्चा।

Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh New BJP President, Dharmendra Pradhan, July 1, Bhopal News, Hemant Khandelwal, Narottam Mishra, V.D. Sharma,
MP BJP New President 2025

3. गजेंद्र सिंह पटेल (खरगोन सांसद)

  • आदिवासी नेता, MP की 22% आबादी को ध्यान में रखते हुए संभावित चयन।

4. लाल सिंह आर्य (अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष)

  • दलित नेता, अंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद इस वर्ग को तुष्टिकरण की रणनीति।

Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh New BJP President, Dharmendra Pradhan, July 1, Bhopal News, Hemant Khandelwal, Narottam Mishra, V.D. Sharma,
MP BJP New President 2025

5. वी.डी. शर्मा (मौजूदा अध्यक्ष)

  • पार्टी का 2023 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन, इसलिए दोबारा मौका मिल सकता है।

Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh BJP President, Madhya Pradesh New BJP President, Dharmendra Pradhan, July 1, Bhopal News, Hemant Khandelwal, Narottam Mishra, V.D. Sharma,
MP BJP New President 2025

6. सुमेर सिंह सोलंकी: राज्यसभा सांसद।

7. फग्गन सिंह कुलस्ते: मंडला से सांसद।

बहरहाल, हेमंत खंडेलवाल इस रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं, लेकिन दलित या आदिवासी नेता को भी मौका मिल सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का भी असर

  • जुलाई के पहले सप्ताह में BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना जाएगा।

  • मानसून सत्र (21 जुलाई से पहले) प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य।

BJP MP, training of leaders, controversial statements, Vijay Shah, Jagdish Devda, Colonel Sofia, Operation Sindoor, BJP training camp, speaking training, speaking class, mp news, hindi news, Minister speaking training, MLA speaking training

मध्य प्रदेश बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे के बाद इस प्रक्रिया के जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

यह निर्णय न केवल राज्य की राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि आने वाले चुनावों में भी पार्टी की रणनीति तय करेगा।

- Advertisement -spot_img