Heavy rain in india: इस वक्त आधे से ज्यादा देश पानी में डूबा हुआ है। अगले 2 दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली-NCR को छोड़ दिया जाए तो पूरे देश में लगातार बारिश हो रही हैं।
कही लैंडस्लाइड हो रही है तो कही बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग साल 2025 में सामान्य से ज्यादा (108%) बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जो सही साबित होती नजर आ रही है।
एक अनुमान के अनुसार, पूरे देश में अब तक सामान्य से 9.1 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं।
पहाड़ी इलाकों में मानसून के बादल आफत बनकर बरस रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है।
केदारनाथ हाईवे बंद, यात्री फंसे
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे के मुनकटिया इलाके में भूस्खलन हो गया है, जिससे हाईवे बंद कर दिया गया है।
पत्थर और मलबा लगातार गिर रहा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही रुक गई है।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को जंगल के वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित निकाल रही हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मनकुटिया के पास भारी भूस्खलन। यात्रियों ने भागकर बचाई जान।#kedarnath #landslides pic.twitter.com/XlXZHKJ6YG
— DK Rajpurohit 🇮🇳 (@DeviSin61134860) June 27, 2025
रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना: एक और शव बरामद, 8 अभी भी लापता
रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है।
शुक्रवार को एक और शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान राजस्थान के संजय सोनी के रूप में हुई है।
अब तक 8 लोग अभी भी लापता हैं।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।
#WATCH | Search and rescue operation on the Alakananda River continues for the second day to find people still missing following the Rudraprayag bus accident
Source: Rudraprayag Police pic.twitter.com/hwXs8eJePJ
— ANI (@ANI) June 27, 2025
गुजरात में बाढ़ का कहर
गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

देशभर में सामान्य से 12% अधिक बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल मानसून सीजन में देशभर में सामान्य से 12% अधिक बारिश हुई है।
26 जून तक 146.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य रूप से इस समय तक 134.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।
Southwest Monsoon :
❖ Southwest monsoon has further advanced over some more parts of Rajasthan, Haryana and Punjab.
❖ The Northern Limit of Monsoon passes through 27.0°N/68.5°E, 27.0°N/70.0°E, Jaisalmer, Bikaner, Jhunjhunu, Bharatpur, Rampur, Sonipat, Anup Nagar and… pic.twitter.com/16uPaSdEiA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 26, 2025
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मौतें
जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में भारी बारिश और बादल फटने से 3 लोगों की जान चली गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।
Jammu and Kashmir: Chenab river overflows amid heavy rainfall, casualties reported in Doda
Read @ANI Story | https://t.co/AwTqhVuXRD#Chenabriver #JammuandKashmir #Rainfall #Doda pic.twitter.com/tn67LqTsdE
— ANI Digital (@ani_digital) June 27, 2025
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग अभी भी लापता हैं।
#HimachalPradesh மாநிலத்தின் பல இடங்களில் செய்து வரும் பரவலான மழை, மேக வெடிப்பு மற்றும் வெள்ளம் காரணமாக உயிரிழப்புகள் ஏற்பட்டுள்ளதாக தெரிவிக்கப்பட்டுள்ளது.#Rainfall | #Monsoon | #Floods | #Landslidespic.twitter.com/uldvFDk9He
— AIR News Chennai (@airnews_Chennai) June 27, 2025
मौसम विभाग का अलर्ट: 23 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं।
ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
#HeavyRainfall #Rainfallalert #Kedarnathlandslide #Gujaratflood #Himachalcloudburst #Rudraprayagbusaccident