Husband Sold Wife: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहा एक पति ने जुए में लाखों रुपये हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास भेज दिया।
शर्मनाक बात ये है कि ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ।
आखिरकार जब पत्नी, पति की हरकतों से तंग आ गई। तब जाकर उसने उसकी काली करतूत दुनिया को बताई।
पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति ने उसे कई बार दोस्त के साथ रहने के लिए मजबूर किया, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता और उसका पति धार जिले के कानवन क्षेत्र के रहने वाले हैं। महिला की शादी साल 2016 में हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसका पति जुआ खेलता है और उस पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया है।
-
पहले पति ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखे।
-
फिर उसने पत्नी पर घर से पैसे लाने का दबाव बनाया।
-
जब पत्नी ने विरोध किया तो उसे मारपीट की गई।

दोस्त को 50 हजार में बेची पत्नी
महिला ने बताया कि उसका पति अपने दोस्त अभिमन्यु (गुड़गांव निवासी) से भी कर्ज लेता था।
एक दिन पति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर वह अभिमन्यु के साथ नहीं रहेगी, तो उनकी बेटी को मार दिया जाएगा।
इसके बाद पति ने उसे फ्लाइट से दिल्ली भेजकर अभिमन्यु के पास छोड़ दिया।
दिल्ली में अभिमन्यु ने महिला को बताया कि उसने उसे 50,000 रुपये में खरीदा है और उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए।
कुछ महीनों बाद पति ने उसे वापस इंदौर ले आया, लेकिन फिर दोबारा उसे अभिमन्यु के पास भेज दिया।

तीसरी बार विरोध करने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
जब पति ने तीसरी बार महिला को अभिमन्यु के पास भेजने की कोशिश की, तो उसने अपने भाई को फोन कर सारी बात बताई।
भाई के हस्तक्षेप के बाद पति ने माफी मांगी, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही हरकत दोहराई गई।
इस बार महिला ने हिम्मत जुटाकर पति और अभिमन्यु के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, पति गिरफ्तार
धार पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभिमन्यु फरार है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 498A (पत्नी का उत्पीड़न) और 366 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया है।

समाज में बढ़ रही ऐसी घटनाएं चिंताजनक
यह मामला न सिर्फ महिला सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करता है, बल्कि समाज में जुए और कर्ज के चक्कर में हो रहे अपराधों की ओर भी इशारा करता है।
पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।