Air India Flight Bomb Threat: 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद एक बार फिर एयर इंडिया के यात्रियों की जान खतरें में पड़ गई।
दरअसल, 13 जून को दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 बम की धमकी के बाद फुकेट (थाईलैंड) इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
वहीं, दूसरी तरफ मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट भी 3 घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद वापस भारत लौट गई।
इससे पहले यात्री अपनी जान की सलामती के लिए दुआ करते रहे।
जानिए इन दोनों मामलों के बारे में…
बम की सूचना के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
- 13 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379, जो फुकेट (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही थी।
- इस विमान में 156 यात्री सवार थे।
- जैसे ही प्लेन में बम होने की सूचना मिली, इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
- घटना सुबह 9:30 बजे की है।
- विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया।
- फुकेट एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए विमान की जांच की।
- सौभाग्य से, बम की कोई पुष्टि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
- धमकी देने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।


लंदन से लौटी मुंबई की फ्लाइट, 3 घंटे तक आसमान में काटे चक्कर
- 13 जून को ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129, जो मुंबई से लंदन जा रही थी, उसे मध्य रास्ते से वापस मुंबई लौटना पड़ा।
- यह निर्णय ईरान के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण लिया गया।
- विमान ने तीन घंटे तक आसमान में चक्कर लगाए, जिस दौरान यात्रियों ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की।
एयर इंडिया का बयान
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में तनावपूर्ण स्थिति के कारण हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

कंपनी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए माफी मांगी और वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया पर संकट
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 265 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्री और क्रू मेंबर्स के अलावा जमीन पर मौजूद 24 लोगों की जान चली गई।
इस घटना ने एयर इंडिया की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें-