HomeTrending Newsमुकुल देव का निधन: सुष्मिता सेन के साथ की पहली फिल्म, सन...

मुकुल देव का निधन: सुष्मिता सेन के साथ की पहली फिल्म, सन ऑफ सरदार से मिली पॉपुलेरिटी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Mukul Dev Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात (23 मई 2025) को उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे।

मुकुल की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।

मुकुल के निधन से उनके दोस्त बेहद दुखी हैं।

कौन थे मुकुल देव?

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे।

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,
Mukul Dev Passed Away

मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था।

मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

टीवी एक्टर राहुल देव उनके भाई हैं।

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,
Mukul Dev Passed Away

टीवी से शुरू किया था करियर

मुकुल ने 1996 में टीवी शो ‘मुमकिन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने ‘प्यार जिंदगी है’, ‘कहानी घर घर की’ और ’21 सरफरोश’ जैसे टीवी शोज में काम किया।

मुकुल देव ने  ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था।

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,
Mukul Dev Passed Away

सुष्मिता सेन के साथ बॉलीवुड डेब्यू

मुकुल की पहली फिल्म ‘दस्तक’ (1996) थी, जिसमें उन्होंने ACP रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया।

फिल्म में उनके साथ सुष्मिता सेन लीड रोल में थी। मुकुल पर फिल्माया गया गाना जादू भरी आंखों वाली सुनो 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ था।

हिंदी के साथ-साथ उन्होंने पंजाबी, बंगाली, मलयालम और तेलुगू सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी।

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,
Mukul Dev Passed Away

सन ऑफ सरदार से मिली पॉपुलैरिटी

यूं तो मुकुल कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में थे लेकिन ‘सन ऑफ सरदार’ (2012) में उन्होंने टोनी सिंह संधू का किरदार निभाया था। जिससे उन्हें खास पहचान मिली।

इसके बाद उन्होंने ‘आर राजकुमार’ (2013), ‘जय हो’ (2014) और ‘अंत द एंड’ (2022) जैसी फिल्मों में काम किया।

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,
Mukul Dev Passed Away

अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक

उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने शोक जताया।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मुकुल के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘RIP मुकुल भाई. आप एक रत्न थे. हमेशा आपकी याद आएगी. मजबूत बने रहिए राहुल देव भाई’

अभिनेता विंदू दारा सिंह, जो ‘सन ऑफ सरदार’ में उनके साथ काम कर चुके हैं, ने कहा –

“मुकुल एक शानदार इंसान थे। वह पिछले कुछ समय से अकेले रह रहे थे और तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

भाई राहुल देव ने भी शेयर किया पोस्ट

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,
Mukul Dev Passed Away

मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा –

“मुकुल मेरे भाई की तरह थे। उनकी गर्मजोशी और जुनून अद्वितीय था। बहुत जल्दी चले गए… मिस यू मेरी जान।”

आखिरी समय में थे अकेले

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकुल देव पिछले कुछ सालों से माता-पिता के निधन के बाद अकेले रह रहे थे।

वह कम ही लोगों से मिलते थे और अपनी सेहत के बारे में किसी को कुछ नहीं बताते थे।

उनकी दोस्त और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने बताया कि वह उनके व्हाट्सएप ग्रुप में एक्टिव रहते थे, लेकिन कभी बीमारी का जिक्र नहीं किया।

mukul dev, mukul dev, mukul dev death, rahul dev, mukul dev death reason, mukul dev family, mukul dev movies,

आखिरी फिल्म और भविष्य के प्रोजेक्ट्स

मुकुल देव को आखिरी बार 2022 में ‘अंत द एंड’ फिल्म में देखा गया था।

OTT पर वह ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ वेब सीरीज में नजर आए थे।

उनके पास कुछ अनप्रोड्यूस्ड प्रोजेक्ट्स भी थे, जो उनके जाने के बाद अधूरे रह गए।

- Advertisement -spot_img